Advertisment
छत्तीसगढ़

पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश का एक और हमला: बोले- कल का बच्चा हमको क्या धर्म सिखाएगा, बीजेपी का एजेंट है छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में पांच दिवसीय राम कथा रहे हैं। जहां उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि, यदि हिंदुओं को जोड़ना अन्धविश्वास है तो उन्हें विदेश चले जाना चाहिए। शुक्रवार को इस पर पलटवार करते हुए कहा कि, वे छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म नहीं हुआ था तब से हनुमान चलीसा पढ़ रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल का बच्चा है। वे बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देता हूं। छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु संत से शास्त्रार्थ कर लें। लोग दिव्य दरबार से ठीक हो रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज क्यों खोल रहे हैं? छत्तीसगढ़ में कबीर और गुरु घासीदास की वाणी गूंजती है। धीरेंद्र शास्त्री से मेरा बेटा भी 10 साल बड़ा है। हमको सनातन धर्म सिखाएंगे? दूसरे प्रदेश में होते तो नहीं बोल पाते।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई: 4 लाख में दी हत्या की सुपारी, सर्जिकल ब्लेड से रेता गला

यह था पूरा मामला
दरसअल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। इस पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि, अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

वे नेता नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करना, हनुमान जी की भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का समापन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles