Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई: 4 लाख में दी हत्या की सुपारी, सर्जिकल ब्लेड से रेता गला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सिमगा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई। दीपक (प्रेमी) को 4 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी, जिसके बाद तीन आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से देवेंद्र का गला रेत दिया।

सिमगा से 80 किलोमीटर दूर रायपुर-रायगढ़ हाईवे पर 13 सितंबर को उसकी लाश मिली थी। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

हाथ में बने टैटू से भैंसो गांव के लोगों ने शव की पहचान देवेंद्र बनर्जी (37) के रूप में की। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल हाइवे के किनारे खून से लथपथ मिली थी युवक की लाश।

ये है पूरा मामला

13 सितंबर की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना पर तोरवा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। धारदार हथियार से युवक का गला रेता गया था।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  युवा कारोबारी की हत्या, कार में खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप

आसपास के थानों में भेजी तस्वीर

शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई और पड़ोसी जिलों में उसकी तस्वीर भेज कर पहचान कराने की कोशिश की।

हाथ में बने क्रॉस और टैटू से हुई पहचान

दो दिन बाद जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने हाथ में टैटू से देवेंद्र की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल ग्राम भैंसो ही है।

पुलिस ने फिर उसके परिजन और पत्नी अंजली (नैना) से पूछताछ की। शुरुआत में वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करती रही।

हत्या करने प्रेमी ने भाई और दोस्तों को दी चार लाख की सुपारी।

मोबाइल कॉल डिटेल्स से पकड़ाए

पत्नी अंजलि ने बताया कि पति नशे का आदी था, जिसका इलाज रायपुर में चल रहा था। इसलिए वह कुछ दिनों से मायके में आकर रहने लगी थी। पुलिस ने उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला तब सिमगा के डिहुपारा निवासी प्रेमी दीपक महिलेश्वर की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें:  सुकमा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, दो घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

प्रेमी बोला- पति को रास्ते से हटाने करवाई हत्या

दीपक ने पूछताछ में बताया कि देवेंद्र नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था, इसलिए अंजलि ने उसे देवेंद्र की हत्या करने को कहा। फिर दीपक ने अपने भाई कमल महिलेश्वर (21) दोस्त अनिल रजक (22) विक्की लहरे उर्फ मक्खी (22) को चार लाख रुपए में देवेंद्र की हत्या की सुपारी दी।

बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाई थी

अंजिल और उसके प्रेमी ने पहले ही हत्या की प्लानिंग कर ली थी। अंजलि ने बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने देवेंद्र को ससुराल बुलाई। ताकि, बेटी का नाम सुनकर वो बहानेबाजी न करे।

प्रेमी को देती रही पति का लोकेशन

13 सितंबर को जब देवेंद्र ससुराल आने के लिए निकला इसके बाद से वह लगातार उसके संपर्क में थी और उससे बार-बार लोकेशन लेकर जानकारी प्रेमी को देती रही। वहीं, दीपक अपने भाई कमल महिलेश्वर को पल-पल का अपडेट देता रहा।

इसे भी पढ़ें:  शासकीय राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

जब देवेंद्र ढेका के पास पहुंचा, तब उसका इंतजार कर रहे कमल महिलेश्वर और दोस्तों ने उसे रोक लिया। मोबाइल पर बात करने के बहाने उसे नेशनल हाइवे किनारे दुकान के पीछे ले गए और सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर सिमगा लौट गए।

रायपुर-रायगढ़ हाईवे सड़क किनारे मिली थी देवेंद्र की लाश।
रायपुर-रायगढ़ हाईवे सड़क किनारे मिली थी देवेंद्र की लाश।

तीनों आरोपी सिमगा के रहने वाले

तीनों आरोपी बलौदाबाजार जिले के सिमगा के डिहुपारा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले हैं। आरोपियों के मुताबिक अंजली और उसके प्रेमी दीपक महिलेश्वर ने हत्या के बाद चार लाख रुपए देने की बात कही थी जो नहीं दिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles