Advertisment
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी महंगी: मंत्री रजवाड़े और MLA टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाली इंफ्लुएंसर आकांक्षा गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels

अंबिकापुर। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25, धारा 353(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इसकी शिकायत सीतापुर थाने में की थी। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है। जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।

इसे भी पढ़ें:  सड़क में धरने पर बैठी हॉस्टल की छात्राएं, तहसीलदार ने छात्राओं को दी धमकी, कहा- लिखकर दूंगी तो चली जाओगी जेल… देखें Video

कई थानों में पहले से दर्ज हैं शिकायतें
आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles