Advertisment
छत्तीसगढ़

महिला के शव के गले से सोने की चेन चोरी:बीएम शाह अस्पताल के स्टाफ पर शक, पुलिस ने दर्ज किया केस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई : बीएम शाह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत महिला के गले से सोने की चेन चुराने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि, चोरी अस्पताल के स्टाफ ने की है। सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, दीपक नगर दुर्ग निवासी शुभम सिंह ने भिलाई के बीएम शाह अस्पताल के स्टाफ पर चोरी का आरोप लगाया है। उसने सुपेला पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, उसकी बुआ इंदू सिंह का इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान 19 नवंबर 2024 की सुबह 3.45 बजे उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जब उन्हें मृत घोषित कर दिया, तो वहां के स्टाफ ने उनके शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाने की प्रोसेस शुरू की। मॉर्च्युरी ले जाने से पहले अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को बुलाया और कहा कि, वो लोग उनके सभी सोने-चांदी का आभूषण उतार लें।

इसे भी पढ़ें:  डकैती की कोशिश में पांच गिरफ्तार: शटर तोड़ रहे थे तभी पहुंच गई पेट्रोलिंग पार्टी, इनमें एक NSUI नेता भी

गले से सोने की चेन गायब

स्टाफ ने कहा कि, जेवर निकालने के बाद शव को शवगृह में रखा जाएगा। परिवार वालों के सामने अस्पताल के स्टाफ ने उनके आभूषण निकाले और परिजनों को देकर एक सुपुर्दगी फार्म में साइन करने की बात कही। इस दौरान परिजनों ने देखा कि इंदू सिंह ने सोने की चेन पहने थी, वो उनके गले से गायब है।

इस पर परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ से सोने की चेन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई जानकारी ना होने की बात कही। स्टाफ ने वार्ड में चेन खोजने का बहाना भी किया। लेकिन पूरा दिन निकल जाने के बाद भी चेन नहीं मिली, तो परिजनों ने सुपेला थाने में इसकी शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर लोकसभा में अब MLA रामकुमार यादव की एंट्री

एक लाख से अधिक है चेन की कीमत

शुभम सिंह ने बताया कि, उसने आभूषण को सौंपने संबंधी फार्म पर हस्ताक्षर करते समय भी चेन गायब होने की बात लिखी थी। पीड़ित परिवार ने स्टाफ से चेन लौटाने की मिन्नतें की, लेकिन उन्हें चेन नहीं मिली। चोरी हुई चेन की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles