Advertisment
राजनीति

हार के बाद कांग्रेस ने फिर EVM पर फोड़ा ठिकरा, प्रियंका गांधी बोली – भारत को पारंपरिक बैलेट पर लौटना चाहिए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में हार पर मंथन हुआ. बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भारत को चुनाव में ईवीएम की जगह पुरानी व्यवस्था पर लौटना चाहिए. ईवीएम पर कांग्रेस ने फिर से सवाल खड़े करते हुए बैलेट से चुनाव कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामलें में कोई बीच का रास्ता नही हों सकता या तो ईवीएम हो या फिर बैलेट.

कांग्रेस पार्टी व नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग पर अब सवाल खड़े करने होंगे, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सुनिश्चित करना बहुत जरूरी बताते कहा कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी नही है. उन्होंने इस पर कड़े रूख अपनाने पर जोर दिया है. जिस प्रकार कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने पर स्पष्ट रुख अपनाया है, उसी तरह अन्य मुद्दों, जैसे संभल व बाकी मामलों पर को भी मजबूती से उठाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें:  मंत्री केदार कश्यप बोले- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

चुनाव आयोग पर दबाव बनानें की तैयारी
कांग्रेस ने बैठक में तय किया है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की तर्ज पर चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. पार्टी का यह भी मानना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाना जरूरी है. इसके अलावा, कांग्रेस ने महात्मा गांधी के अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ को मनाने का निर्णय लिया है. यह समारोह दिसंबर में बेलागवी में आयोजित किया जाएगा. यहां पार्टी गांधीजी के योगदान को याद करेगी. इसके बाद, बेलागवी में एक विस्तारित कार्यकारी समिति की बैठक और विशाल रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उत्साह और जोश का संचार करना है.

इसे भी पढ़ें:  तेजस्वी यादव को बख्शने के मूड में नहीं है चुनाव आयोग, दोबारा भेजा लेटर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles