Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

देसी शराब पीने के बाद 2 ग्रामीणों की मौत:जांजगीर-चांपा में शराब पीते ही मुंह से निकला झाग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले में देसी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। नवागढ़ थाना क्षेत्र की घटना है। भठली गांव में गुरुवार शाम को सीता राम सतनामी (65) और रोहित तेंदुलकर (25) शराब पीने के बाद बेहोश हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। सीता राम की मौके पर ही मौत हो गई थी वही रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के मुताबिक शराब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद दोनों के मौत की पुष्टि हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पहुंची CRPF की चार बटालियन, दक्षिण बस्तर में किया जायेगा तैनात

15 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत

मृतक रोहित तेंदुलकर के भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौटा था। वह बाइक लेकर घूमने निकला। 15 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, गांव का ही एक व्यक्ति राम गोपाल दोनों को देसी शराब देकर चला गया। शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा।

देसी प्लेन शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि दोनों ने गुरुवार को देसी प्लेन शराब पीए थे जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ही सीता राम की मौत हो गई थी वहीं रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  यूरिया की कमी जल्द होगी पूरी, 2 दिन में पहुंचेगी खाद की बड़ी खेप: विजय शर्मा

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शराब में जहर की पुष्टि हो सकेगी।

बता दें कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोकदा और अमोदा गांव में दो साल पहले भी इसी तरह शराब पीने से मौतें हुई थीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles