Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

वाहन की चपेट में आने से ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक की मौत

contact for Ad1
S G Travels

कोरबा में देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए थाना जा रहा था। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बहुत देर तक लहुलुहान होकर सड़क पर पड़ा रहा। 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्तपताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाइट शिफ्ट में जा रहा था थाना

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार को रात वह नाइट शिफ्ट में थाना जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक कटघोरा का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर कुम्हारों व ग्रामीणों को दीये विक्रय में नहीं होगी असुविधा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दिए निर्देश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles