Advertisment
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने पहुंचे बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की घेराबंदी में 128 दोपहिया वाहन और 6 कार चालक पकड़े गए। सभी पर तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना नंबर और दस्तावेजी खामियों समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला और एएसपी अटल नगर विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष योजना बनाकर कार्रवाई की गई। डीएसपी सतीश ठाकुर व गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर स्टंटबाजों को पकड़ा। जब्त वाहन थाना राखी, मंदिर हसौद और अटल नगर यातायात थाने में रखे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के आर्मी पोस्टर पर रायपुर में विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर अनदेखी का लगाया आरोप

स्टंट करते गिरा युवक

इसी दौरान स्टंट करते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसका हाथ फैक्चर पाया गया।

रील बनाने के लिए करते हैं स्टंट

नवा रायपुर में बाइकर्स इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के लिए स्टंट करते हैं। इससे प्रेरित होकर कई युवा भी जोखिम उठाते हैं और कई बार हादसों में घायल या मौत का शिकार हो जाते हैं।

पुलिस को किया था चैलेंज

कुछ दिन पहले एक वीडियो प्रसारित हुआ था। उसमें बाइकर्स ने रील बनाई और 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंट करने की बात कही। उसमें पुलिस को भी चैलेंज किया गया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सभी बाइकर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेडिंग एप ‘ट्रेड एक्सपो’ के जरिए करोड़ों की ठगी, 200 से अधिक निवेशक हुए शिकार, 3 को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने की अपील

रायपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो की नकल कर अपनी जान जोखिम में न डालें। स्टंट करना खतरनाक है, इससे चोट, विकलांगता या मौत भी हो सकती है। समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles