Advertisment
छत्तीसगढ़

ये तो गजब ही हो गया… एक मास्टर जी एमपी और छत्तीसगढ़ दोनों जगह कर रहे सरकारी नौकरी, रोज लगाते हैं हाजिरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर: जिले के दूरस्थ ओड़गी विकासखंड के बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता राजेश कुमार वैश्य के इस विद्यालय के अलावा सरहदी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला स्थित ग्राम मकरोहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पदस्थ रहने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दो राज्यों की स्कूल में सेवाएं देने की बात सामने आने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।

बिहारपुर चांदनी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के व्याख्याता राजेश कुमार वैश्य सरहदी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिलान्तर्गत मकरोहर गांव के निवासी है। वे वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ भी हैं। इसके साथ ही वे बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानन्द हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता के पद पर भी पदस्थ हैं। वे इस विद्यालय में जानकारी छिपाकर नवंबर 2022 से पदस्थ है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल की प्रिंसिपल ने ठगे 6 लाख:अपने ही मोहल्ले की महिलाओं को लगाया चूना, कहा- कोर्ट में सरकारी नौकरी लगवा दूंगी

बनाया दोनों राज्यों का निवास प्रमाण पत्र

बता दें कि ग्राम मकरोहर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का अंतिम गांव है और जिले के बिहारपुर से लगा हुआ है। मकरोहर के ग्रामीण अपनी दैनिक जरूरतों के सामानों की खरीदी करने अक्सर बिहारपुर आते जाते रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए मकरोहर निवासी राजेश कुमार वैश्य ने अपनी पहुंच से ग्राम मकरोहर मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के बिहारपुर तहसील का निवास प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। मकरोहर मध्यप्रदेश में शिक्षक पद पर नौकरी करते हुए नवंबर 2022 से बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में भी पदस्थ है।

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन के दिन भी हड़ताल पर डटी स्वास्थ्य मितानिन, इन मागों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक ग्राम मकरोहर स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल का संचालन सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक होता है। वहीं बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन दो पालियों में होता है। प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11.45 बजे तक संचालित होती है।

दोनों स्कूलों में हाजिरी लगाता है शिक्षक

ग्रामीणों का कहना है कि वह सुबह 8 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल में उपस्थित होता है। दोपहर ग्राम मकरोहर स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में उपस्थित होता है और उपस्थिति पंजी में अपनी हाजिरी भी दर्ज करता है। स्थानीय होने के कारण प्राचार्य सहित स्कूल के अन्य शिक्षक चुप्पी साधे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किडनैपिंग, युवक मौका देख चंगुल से हुआ फरार, महाराष्ट्र से 3 आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles