Advertisment
छत्तीसगढ़

छह साल की मासूम अब देख सकेगी दुनिया: आंबेडकर अस्पताल में कार्निया ट्रांसप्लांट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। जीवन में अंधकार लेकर पैदा हुई छह साल की मासूम अब दान में मिली आंखों के जरिए दुनिया देख सकेगी। पैदा होने के बाद ही कॉर्नियल ओपेसिटी की वजह से उसकी दोनों आंखों से दिखाई नहीं पड़ता था। आंबेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में कार्निया प्रत्यारोपण कराने वाली यह सबसे छोटी मरीज है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों का ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक किया गया। आंबेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग को हाल ही में कार्निया दान में मिला था, जिसकी मदद से लंबे समय से दुनिया देखने की प्रतीक्षा कर रही बच्ची का इंतजार खत्म हुआ।

इसे भी पढ़ें:  अमेरा कोल खदान के पास तनाव बढ़ा: एक्सटेंशन का विरोध कर रहे ग्रामीण हुए उग्र, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

कार्निया मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया और बड़ी सर्जरी कर उसकी अंधेरी दुनिया में रोशनी भर दी। जन्म से ही कॉर्नियल ओपेसिटी के कारण दोनों नेत्रों से पूर्णतः दृष्टिहीन बालिका की दृष्टि में लगातार सुधार हो रहा है। इसके अलावा तीन अन्य मरीजों का कार्निया प्रत्यारोपण विभागीय चिकित्सकों द्वारा पूरा किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों में शल्य चिकित्सा के बाद संतोषजनक सुधार देखा जा रहा है। कॉर्निया प्रत्यारोपण डॉ. निधि पांडे के मार्गदर्शन में डॉ. रेशु मल्होत्रा, डॉ. स्मृति गुप्ता (कार्निया विशेषज्ञ) तथा डॉ. अंजू भास्कर द्वारा किए गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles