Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

रात्रि में कार के सामने मोटरसायकल अड़ाकर खिलौना पिस्टल से डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा।  व्यापारी महेन्द्र मित्तल निवासी जांजगीर दिनांक 26.10.25 को रात्रि रानीसती मंदिर लछनपुर से अपने कार से परिवार के साथ जांजगीर घर आ रहा था। कि खोखसा ओवर ब्रिज के पास लगभग 09:05 बजे पहुंचा था तभी पीछे से एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया और उसकी कार को ओवर टेक कर मोटर सायकल को सामने खड़ा कर पीछे रखें बन्दूक जैसे को निकाला और लहराते हुये मारने का इसारा किया डरकर वह रास्ता में आने जाने वाले लोगो को चिल्लाया तो वह मोटर सायकल लेकर भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी भवन में लगी आग : महाप्रबंधक ने शार्ट सर्किट को बताया कारण, पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया दौरान विवेचना के अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

सायबर तकनीकी के माध्यम से चण्डीपारा पामगढ़ निवासी कन्हैयालाल कश्यप को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं खिलौना वाला पिस्तोल एवं एक बटनदार चाकू को जप्त बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन : सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, लगाए जाएंगे दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles