Advertisment
छत्तीसगढ़

अज्ञात युवकों ने बच्चों और राहगीरों को बांटे मुफ्त कोल्डड्रिंक, एक्सपायरी डेट देख उड़े लोगों के होश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के शनिचरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूटी और कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने बाजार और स्कूलों के बाहर बच्चों व राहगीरों को मुफ्त में कोल्डड्रिंक बांटना शुरू कर दिया। शुरुआत में लोग इसे किसी प्रमोशनल गतिविधि या ब्रांड प्रचार समझकर ड्रिंक ले रहे थे, लेकिन जल्द ही स्वाद में अजीब बदलाव महसूस हुआ। जब कुछ लोगों ने बोतलों का लेबल देखा तो पता चला कि पेय पदार्थ की एक्सपायरी डेट 31 अक्टूबर लिखी है, यानी महज एक दिन बाद खत्म होने वाली है।

यह जानकारी सामने आते ही लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश फैल गया है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दे दी गई है और कोल्डड्रिंक के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि पेय पदार्थ में कोई मिलावट या हानिकारक तत्व तो नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  खैरागढ़ पुलिस के हाथ लगे कार से 4.04 करोड़ नकद: गुजरात के दो लोग सवार थे गाड़ी में, पैसा हवाला का होने का शक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles