Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

आबकारी भवन में लगी आग : महाप्रबंधक ने शार्ट सर्किट को बताया कारण, पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आबकारी भवन के तीसरे मंजिल में आग लग गई। आग CSMCL के कार्यालय के ऑडिट रूम में लगी थी, हालांकि आग पर मौके पर मौजूद स्टाफ और दमकल विभाग की टीम की मदद से समय रहते काबू में कर लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

CSMCL के महाप्रबंधक ने बताया कि आग से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और UPS जल गए, लेकिन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे, क्योंकि फाइलें लोहे की आलमारी में बंद थीं। आग की सूचना रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने दी और स्टाफ ने भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पाया। आग से किसी अन्य सामग्री या कार्यालय के अन्य कक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के अगले दिन यानी 8 फरवरी को अधिकारियों द्वारा पुनः निरीक्षण करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज को नुकसान नहीं पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जीएसटी संग्रह में 11% की बढ़ोतरी, सितंबर में हजार करोड़ से ज्यादा हुआ आंकड़ा

CSMCL के एमडी जांच समिति का किया गठन
वहीं CSMCL के एमडी ने शार्ट सर्किट और नुकसान की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आबकारी सचिव को प्रस्तुत करेगी। समिति में जीएमडी एसएमसीएल अध्यक्ष, लेखाधिकारी सीएसएमसीएल, एसडीओ सीएसपीडीसीएल, एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी और नोडल सीए सीएसएमसीएल के नाम शामिल हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles