Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

दिवाली मनाने घर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर। दीपावली मनाने अपने घर आ रही युवती की हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई। साथ में बैठे साथी को गंभीर चोट लगने पर सिम्स रेफर कर दिया गया। घटना पंतोरा थाना क्षेत्र के सड़क ग्राम मुड़ाभाठा के पास हुई।

ग्राम नवगवां निवासी प्रियांशु यादव उम्र 22 वर्ष पिता कृष्ण कुमार यादव दीपावली की छुट्टी लेकर अपने स्कूटी पर कोरबा से अपने गांव आ रहीं थी। वह ग्राम पंतोरा मुड़ाभाठा के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना सिग्नल दिए सड़क किनारे ब्रेक लगा दिया।

इससे स्कूटी चला रही प्रियांशु यादव अपने साथी किशन मरकाम सहित हाइवा के पीछे टकरा गई। इससे प्रियांशु व किशन मरकाम के सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  सहेली के बॉयफ्रेंड के इश्क में दी जान

इसके बाद पंतोरा बलौदा मेन रोड़ में दुर्घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी बलौदा पहुंचाया। जहां अस्पताल में डाक्टर में प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किशन मरकाम की स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles