Advertisment
छत्तीसगढ़

टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, सारा टमाटर खेत में बिखरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर चराईडाँड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे, जिससे टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में लदे टमाटर खेत में बिखर गए और भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त : 4 उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित, POS मशीन और भौतिक स्टॉक में मिला अंतर

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles