Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में दर्दनाक घटना: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में 11 सितंबर बुधवार को एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी।

नहीं बचाई जा सकी वर्षा की जान

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली। मौके पर वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। अब इस घटना में एक दुखद घटना सामने आई है। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद वर्षा की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला का मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज कराया गया था, जिसमें उसने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:  चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बाहर कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO

पति के साथ विवाद बना घटना की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था, जिसके काउंसलिंंग के लिए ही महिला थाने पहुंची थी। लेकिन अचानक से महिला ने खुद को आग के हवाले किया और थाने की ओर दौड़ गई। मामले में लगातार अपडेट जारी है।

पीड़िता वर्षा की 2022 में रायपुर के ही कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी नाम के युवक के साथ शादी हुई थी। पीड़िता की दो बेटियां भी हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles