Advertisment
छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार पर कसा तंज, कहा दो साल में तीसरी बार..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार पर निशाना साधा है. डॉ. महंत ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल को 2 साल के करीब ही हुआ है और तीसरी बार बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. प्रति यूनिट 20 पैसे की हर वर्ग को परेशान कर दिया है. साथ ही उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारी सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया। साथ ही प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी से जनता पर आर्थिक बोझ की दोहरी मार पड़ी है. हर उपभोक्ता को अपने बिजली बिल में लगभग 1000 रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  आश्रम में सो रहे छात्र पर गिरा जर्जर छत का टुकड़ा, आक्रोशित छात्रों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर की नारेबाजी

डॉ. महंत ने कहा कि सरकार क्या करना चाहती है, बिजली की दर में इतनी उछाल क्यों है जबकि छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है. हम अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचते हैं. बिजली दरों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी सभी वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेकर लोगों को राहत देने की मांग की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles