Advertisment
कवर्धाछत्तीसगढ़

चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बाहर कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। जिले के आगरपानी के पास कवर्धा से लखनऊ जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस दौरान 40 से अधिक यात्री बस में सवार थे। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे बस को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें:  CG CRIME NEWS : मारपीट का विरोध करने पहुंचे शख्स की पीट-पीटकर हत्या

देखें VIDEO –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles