Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग के एरोड्रम में लगी भीषण आग:रनवे के आसपास करीब 50 एकड़ झाड़ियों में फैली आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के नंदिनी एरोड्रम में बुधवार दोपहर 1 बजे भीषण आग लग गई। आग ने करीब 50 एकड़ में झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया है। घटना नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरी और बिरेभाट के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, धीरे-धीरे आग एरोड्रम के करीब 50 एकड़ रनवे के आसपास झाड़ियों में फैल गई थी। एरोड्रम परिसर में एनटीआरओ का बेस कैंप हुआ करता था। अभी एरोड्रम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान वहां तैनात है।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू।
फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू।

7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग

इसे भी पढ़ें:  युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

एरोड्रम में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग को बुझाने के लिए बीएसपी की एक, जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री की एक और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग पूरी तरह बुझते तक फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी लग चुकी थी।

एक प्लेन भी रखा हुआ था

एरोड्रम की झाड़ियों में लगी आग लगातार फैल रही थी। गनीमत यह रही कि आग किसी बिल्डिंग तक नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि, वहां एक छोटा प्लेन भी रखा हुआ था। अगर आग फैलती तो वो भी चपेट में आ जाता। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

आग पर काबू पा लिया गया

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के छह नेता अयोग्य घोषित, तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि, आग लगने की सूचना मिली थी। हमारे यहां से एक गाड़ी रवाना की गई। जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री से भी एक गाड़ी आई थी। नगर सेना की गाड़ियों की भी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। अभी आगे की जानकारी नहीं मिल पाई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles