Advertisment
छत्तीसगढ़

दिल्ली में ‘नेस्टफेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन, ‘माई होम इंडिया’ ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को किया सम्मानित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ‘माई होम इंडिया’ द्वारा आयोजित 8वां नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल (NES.T Fest 2025) एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ. यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संगीत का उत्सव है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाना है. इस वर्ष यह महोत्सव “संस्कृति से जलवायु तक: युवा जनादेश” थीम पर 3 और 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ.

कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया. उन्हें यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुनील देवधर सहित देशभर के अनेक गणमान्यजन, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि एवं छात्र उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:  कार गैरेज के बाहर खड़ी 6 गाड़ियां जलकर खाक, हादसा या कोई साजिश? पुलिस मामले की जांच में जुटी

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—

“यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और जनजातीय भाइयों-बहनों का है जो घर वापसी अभियान में मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. यह सम्मान हमारे समाज की अपनी जड़ों की ओर लौटने की आस्था और विश्वास का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्व आज नई ऊर्जा और विकास का प्रतीक बन चुका है. यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में और समर्पित रहूँ.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों — असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम — को “अष्ट लक्ष्मी” की उपाधि दी है, जो देश की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता का प्रतीक हैं.

इसे भी पढ़ें:  65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा

‘माई होम इंडिया’ के इस 8वें सम्मेलन में पूर्वोत्तर के छात्रों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, विविधता और अखंडता का जीवंत प्रदर्शन किया, जिससे पूरा स्टेडियम देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles