Advertisment
छत्तीसगढ़

रात में घर के बाहर पार्किंग में लगाई कार, सुबह मोबाइल पर आया एक्सीडेंट हो जाने का नोटिफिकेशन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी के शंकर नगर इलाके में शातिर नाबालिगों ने कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. दो नाबालिग घर के बाहर खड़ी कार (स्कोडा कुशाक) को चुरा ले गए. अगली सुबह रायपुर-महासमुंद मार्ग के तुमगांव के सुनसान जगह पर कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली. घटना की जानकारी कार मालिक को मोबाइल पर नोटिफिकेशन के जरिए मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बरामद कर लिया. पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

दरअसल, शंकर नगर सेक्टर-2 में चोरों ने एक स्कोडा कुशाक कार चोरी कर ली. पीड़ित मिलन चंद गाईन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें बताया कि 4 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उनके पिता ने कार (क्रमांक CG04PK9472) घर के बाहर खड़ी कर लॉक कर दिया था. अगले दिन सुबह करीब 6.40 बजे जब उन्होंने बाहर देखा तो कार वहां नहीं थी. परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें:  WP ग्रुप के जरिए चल रहा था अवैध सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 महिला सटोरिए गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles