Advertisment
छत्तीसगढ़

कार गैरेज के बाहर खड़ी 6 गाड़ियां जलकर खाक, हादसा या कोई साजिश? पुलिस मामले की जांच में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-10 स्थित बी मार्केट में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कार गैरेज के सामने खड़ी गाड़ियों में लगी, जिससे देखते ही देखते छह कारें जलकर खाक हो गईं। यह गैरेज ऐजाज़ अहमद का बताया जा रहा है, जिन्हें इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना भिलाई नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है।

घटना की सूचना के बाद तुरंत बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों और अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें:  RAIPUR : निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवती की लाश : पूरी तरह सड़ चुका है शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यह हादसा था या किसी साजिश के तहत आगजनी की गई? क्योंकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles