Advertisment
दिल्लीराजनीति

दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, AAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में हुए शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। एक साथ AAP के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इन सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बैजयंत जय पांडा की मौजूदगी में इन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की है।

दिल्ली चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। एक दो नहीं बल्कि एक साथ 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने रिजाइन दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़ दी। फिर त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया, कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल, पालम विधायक भावना गौड़, आदर्श नगर विधायक पवन कुमार शर्मा, बिजवासन से भूपेंद्र सिंह जून और मादीपुर से गिरीश सोनी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव आयोग से दो-दो हाथ के मूड में राहुल गांधी? वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया

वहीं आज शनिवार को इन सभी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचवेदा और पार्टी के नेता बैजयंत जय पांडा ने इन सभी विधायकों को पार्टी की सदस्या दिलाई। बताया जा रहा है कि यह सभी विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थे। कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिजाइन लेटर शेयर किया और AAP पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप भी लगाया हैं।

विधायकों के इस्तीफे पर AAP ने कही ये बात

विधायकों के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से कराए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि ये सभी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसीलिए चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। रीना ने कहा कि हमने सर्वेक्षण के प्रतिकूल परिणामों के कारण उन्हें चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया। टिकट नहीं मिलने के बाद अब वे दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। यह सियासत का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  ‘BJP सांसदों की हत्या करवा सकते हैं राहुल गांधी’, BJP के इस दिग्गज सांसद के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles