Advertisment
Accident

मंदसौर में भीषण हादसा, बाइक से टक्कर के बाद कुएं में गिरी कार, 10 लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम काचरिया में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल, बाइक से कार की टक्कर के बाद अनियंत्रित कार कुएं में जा गिरी. जिससे कार सवार 8 लोग और बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौत की मौत की पुष्टी की गई है. वहीं, कुएं में बचाने गए एक स्थानीय निवासी की भी मौत हो गई. इस घटना में अब तक कुल 10 लोगों की मौत बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर नहर में गिरी 20 लोगों से भरी पिकअप वाहन, 33 घंटे बाद मिली 3 बच्चों की लाश

कार सवार सभी जा रहे थे मंदिर

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग रतलाम जिले के ताल से मंदसौर जिले के ग्राम आंतरि माताजी के माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान खाचरिया चौपाटी पर यह सड़क हादसा हो गया. इस घटना के तत्काल बाद मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी और एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

हादसे में 10 लोगों की मौत

मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि “मृतकों के परिजनों से भी संपर्क हो गया है और उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए जा रहे हैं.” वहीं, इस घटना में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रवाना किया गया. जहां उनका इलाज जारी है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि “कुछ घायलों का इलाज चल रहा है.”
इसे भी पढ़ें:  सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे परिवार पर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 की मौत
बता दें कि घटना के दौरान 6 लोगो की मौत की पुष्टी की गई थी. बाद में उपचार को दौरान गंभीर रूप से घायलों की मौत के बाद 10 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles