Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीरायपुर

नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस बल और CRPF ने चलाया ऑपरेशन, 38 लाख कैश समेत बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर/धमतरी. गरियाबंद एवं धमतरी पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है. माओवाद प्रभावित सुदूर अंचलों में गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ ने व्यापक ऑपरेशन अभियान चलाया. इस दौरान ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों द्वारा लगाए गए कई डंप बरामद किया गया है. वहीं 38 लाख रुपए नगद एवं नक्सल सामग्री जब्त की गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में सतत् नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय माओवादी इकाइयों ने व्यापारियों एवं अन्य लोगों से अवैध रूप से लेवी वसूल की है. इस धन के साथ अन्य माओवादी सामग्रियों को गरियाबंद एवं धमतरी के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में छिपाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:  हिड़मा को श्रद्घांजलि देने रील्स की बाढ़: तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के नक्सल समर्थकों की 'लाल सलाम' वाली रील्स वायरल

सूचना मिलने पर गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ को विशेष सर्चिंग अभियान पर 10 अगस्त को रवाना किया गया था और यह ऑपरेशन 12 अगस्त को पूरा हुआ. सर्चिंग के दौरान इस बल ने धमतरी-गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा एवं पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी एवं झाड़ियों से छिपाकर लगाए गए डम्प में माओवादी सामग्री बरामद की गई. इसमें विभिन्न स्थलों से स्टील डिब्बे के अंदर 2000 नोट के 06 बंडल, 500 नोट के 52 बंडल प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 38 लाख रुपए बरामद किया गया.

इसके अतिरिक्त 23 नग बीजीएल के राउंड,दो नग टिफिन आईईडी, IED बनाने से संबंधित सामग्री 13 नग डेटोनेटर, 01 बंडल फ्यूज वायर, 2 किलो लूज बारूद, यूरिया, 2 नग फ़्लैस लाइट, 03 नग मल्टी मीटर, सेंसर रिमोट, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी वर्दी, काला कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई. इस संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस, धारा 17, 20, 21, 40 वि.वि.क्रि.अधि. तथा थाना मेचका में धारा 109,191(2),191(3),190 बीएनएस.25,27 आर्म्स एक्ट,4,5 वि.प.अ.तथा 10 वि.वि.क्रि.,13(क),16(क) 38(2),39(2) में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  श्री सीमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, आस-पास की सीमेंट कंपनियों के दमकल आग बुझाने में जुटे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles