Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

श्री सीमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, आस-पास की सीमेंट कंपनियों के दमकल आग बुझाने में जुटे

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बलौदाबाजार। खपराडीह स्थित श्री सीमेंट के एएफआर सेक्शन में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई है. आग की वजह से उठता काला धुआं दूर से देखा जा सकता है, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इस बड़ी घटना की सूचना तक पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा है.

बताया जा रहा है कि कंपनी के अंदर एएफआर सेक्शन में खुले में डंप किए गए कचरे में यह आग लगी है, जिसका धुंआ फैल गया है. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगने से कंपनी सहित आसपास के गाँव में हड़कंप की स्थिति है. आग बुझाने की कवायद में आसपास सीमेंट संयंत्रों से दमकल की छह गाड़ियां लगी हुई हैं.

आगजनी की बड़ी घटना के बाद भी सीमेंट कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. कंपनी के अधिकारियों ने न तो थाने में सूचना दी है, और न ही संपर्क करने पर कोई जवाब दे रहे हैं. सुहेला थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है. बहरहाल, भीषण गर्मी के बीच डंप में आग लगना सीमेंट कंपनी की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, जिसकी जांच होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के 19 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को नहीं होगा चुनाव, जानें क्या है वजह ?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles