Advertisment
Accidentकवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:बच्ची की मौत, 12 से ज्यादा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा में भोरमदेव दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं 12 से ज्यादा महिला और बच्चे घायल हैं। घटना भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो की है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु बेमेतरा जिला के किरकी गांव से भोरमदेव दर्शन करने आए थे। दुर्घटना में 14 साल की नाबालिग की दब कर मौत हो गई। घटना के बाद महिला बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस वैन और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे मां दंतेश्वरी के दरबार, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना…

पिकअप में 30 लोग सवार थे

बेमेतरा से पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग सवार होकर आए थे। जिसमें महिला पुरुष बच्चे शामिल हैं। सभी भोरमदेव में पूजा-अर्चना कर सरोधा जलाशय घूमने जा रहे थे। वाहन की रफ्तार तेज थी, मोड़ के पास ड्राइवर ने वाहन को धीमा नहीं किया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

14 साल की वैष्णवी पिकअप के नीचे दबे

पिकअप के पलटने से 14 साल की वैष्णवी साहू वाहन के नीचे आ गई और सभी एक के ऊपर एक गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायलों को डायल 112 और 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 12 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी है। जिनमें 4 की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, भीषण हादसे में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर

अधिकारी ने की बच्ची की मौत की पुष्टि

मामले की पूरी जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएल राज ने बताया कि हादसे में 12 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे एक 14 साल की बच्ची वैष्णवी साहू की मौत हो गई। बाकी सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

3 महीने पहले हुई थी 19 की मौत

इससे पहले 20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई थी। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ था। छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  हिंदी में आया सप्लीमेंट्री तो छात्रा ने लगा लिया मौत को गले

प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। ऐसे हादसे रोकने के हर संभव उपाय होने चाहिए, ताकि दोबारा ऐसे हादसे न हों।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles