Advertisment
Uncategorized

बांग्लादेश: दंगाइयों ने ISKCON मंदिर फूंका, चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बना रहे, घरों से निकालकर पीटा, दुकानें लूटीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बांग्लादेश में जारी हिंसा और आगजनी की जद में अब हिंदू दंगाइयों के निशाने पर आ गए हैं। दंगाई चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें हिंदू मंदिरों को टारगेट किया गया है। बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं. दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया। वहीं हिंदुओं की दुकानों में लूटपाट की गई है और साथ ही कई लोगों के घर भी जला दिए गए हैं।

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। कीमती सामान को लूटा गया है। मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लालमोनिरहाट सदर उपजिले में धार्मिक हिंदू कार्यों से जुड़े पूजा समिति के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस में पीड़िता के पिता का सनसनीखेज खुलासा, बोले- मुंह बद रखने के लिए पुलिस ने दिया था बड़ा ऑफर

दंगाइयों ने नगरपालिका सदस्य मुहिन रॉय की कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ करने के साथ लूटपाट की है। कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में 4 हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। वहीं हातिबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में 12 हिंदुओं के घरों में आग के हवाले कर दिया। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक पंचगढ़ में कई हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। ओइक्या परिषद के महासचिव मोनिंद्र कुमार नाथ ने बताया कि ऐसा कोई क्षेत्र या जिला नहीं बचा है, जहां हिंदुओं पर हमले नहीं हुए। उनके पास अलग-अलग इलाकों से लगातार हमलों की जानकारी आ रही है। दिनाजपुर कस्बे और दूसरे उपजिलों में 10 हिंदुओं के घरों पर हमला हुआ है। हमलावरों ने कस्बे के रेलबाजारहाट में एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

शेख हसीना का प्लेन हिंडन एयरबेस से रवाना, लंदन या फिनलैंड जाने की अटकलें

इधर शेख हसीना का प्लेन मंगलवार को भारत के हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए यह पूरे प्लान को सिक्रेट रखा गया है। प्लेन कहां जा रहा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे आज यहां से लंदन, फिनलैंड या किसी दूसरे देश जा सकती हैं। वहीं बांग्लादेश में आर्मी चीफ ने अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद नोबेल प्राइज विजेता मोहम्मद यूनुस के नए PM बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

दंगाइयों ने होटल में 8 को जिंदा जलाया, शेरपुर जेल से 500 कैदी छुड़ाए

दंगाइयों ने अवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार के जेसोर में स्थित एक होटल में आग लगा दी। इसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं शेरपुर जेल पर हमला कर दंगाइयों ने 500 कैदी छुड़ा लिए। बांग्लादेश के शेरपुर जिला जेल में उपद्रवियों ने धावा बोल दिया और करीब 500 कैदियों को जेल से भगाने में मदद की. सोमवार को कर्फ्यू के बीच लाठी-डंडों और हथियारों से लैस स्थानीय भीड़ ने जुलूस निकाला. इस दौरान भीड़ ने शहर के दमदमा-कालीगंज इलाके में स्थित डिस्ट्रिक्ट जेल पर धावा बोल दिया. उपद्रवियों ने जेल का गेट तोड़ दिया और आग लगा दी। वहीं जेसोर के जिस होटल में आगजनी हुई वह आवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार का है। चकलादार जेसोर जिले के आवामी लीग महासचिव हैं। डिप्टी कमिश्नर अबरारुल इस्लाम ने आगजनी की खबर की पुष्टि कीष मृतकों में से दो की पहचान 20 वर्षीय चयन और 19 वर्षीय सेजन हुसैन के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  श्रमजीवी एक्सप्रेस का जनरल डिब्बा भरा था ठसा-ठस, अचानक 3 यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, तीनों ने तोड़ा दम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles