Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, मचा हड़कंप; कांच तोड़कर बच्चे समेत 6 यात्रियों को निकाला गया बाहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर अचानक लिफ्ट खराब हो गई। जिससे 6 से अधिक यात्री लिफ्ट में फंस गए। काफी देर बाद उन्हें लिफ्ट का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।हालांकि, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन अचानक लिफ्ट रुकने से यात्रियों में पैनिक की स्थिति हो गई।

दरअसल, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से ऊपर सीढ़ियां चढ़ने के लिए लिफ्ट की सुविधा है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यात्री लिफ्ट में चढ़कर अपने-अपने प्लेटफार्म की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान टेक्निकल खराबी के चलते अचानक बीच में लिफ्ट बंद हो गई।

लिफ्ट का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
लिफ्ट का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

कांच का दरवाजा पीटने लगे थे यात्री

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में किशोरी ने घर में लगाई फांसी, 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हो गई थी फेल

अचानक लिफ्ट बंद होते ही अंदर फंसे यात्री घबरा गए। वे लिफ्ट का शीशा पीट-पीटकर मदद मांगने लगे। जिसके बाद आसपास मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने उन्हें देखा, तो तत्काल टेक्निकल टीम को बुलाया गया। लेकिन लिफ्ट नहीं खुलने पर कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

ट्रेन छूटने के डर से पैनिक

इस लिफ्ट में फंसे कुछ यात्रियों की ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी। ट्रेन छूट जाने के डर की वजह से वो पैनिक हो गए। लिफ्ट के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles