Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में बदमाश ने युवक पर चलाई गोली:एक गोली कान से होकर गुजरी, एक पेट में लगी; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में दुकान के सामने खड़े युवक पर बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। पीड़ित राम कुमार देवांगन पर आरोपी पिंटू थवाइत ने 2 बार फायरिंग की है। एक गोली कान को छूते हुए निकली वहीं एक गोली पेट पर लगी। घायल को जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

दुकान से जाने की धमकी दी

जानकारी के मुताबिक राम कुमार देवांगन रविवार शाम करीब 7:30 अपने साथी के साथ परशुराम चौक के पास अंडा खाने के लिए दुकान के पास खड़ा हुआ था। इस दौरान पिंटू थवाईत आया और राम कुमार देवांगन को चले जाने की धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़ें:  क्लासरूम में फंदे पर मिली तीसरी के छात्र की लाश:कोंडागांव में बिना बताए घर से गया था; अगले दिन मौत की खबर आई

एक गोली पेट पर लगी

नहीं जाने पर गोली चला देने की बात कही। राम कुमार नहीं गया तो आरोपी ने अपने पास रखी एयर पिस्टल निकाली और दो बार फायरिंग की। एक गोली का छर्रा कान से होकर निकला और दूसरा पेट के अंदर लगा है।

आरोपी आदतन बदमाश

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश हैं। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। एक-दूसरे को जानते हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles