Advertisment
छत्तीसगढ़कांकेर

खेत से लौट रही दो महिलाएं नदी में बही, एक की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

कांकेर. जिले के खंडी नदी के तेज बहाव में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, खेत से लौटने के दौरान दो महिला नदी के तेज बहाव में बह गई थी, जिसमें एक महिला ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक की मौत हो गई. मृत महिला का शव कांकेर से गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला. पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

गुरुवार की शाम संबलपुर के ग्राम गोड़रीपारा निवासी अनंदराई पटेल (40) व एक अन्य महिला अपने खेत से काम कर लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाले खंडी नदी पार कर रही थी. नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों महिलाएं बहने लगी, जिसमें एक अन्य महिला ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई. वहीं अनंदराई पटेल तेज बहाव में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण महिला का रेस्क्यू नहीं किया जा सका.

इसे भी पढ़ें:  होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर से पहुंचे गोताखोर, 100 मीटर दूर मिला शव

रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका. रेस्क्यू के लिए कांकेर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, जिसने घटना से 100 मीटर दूर पड़े महिला के शव को ढूंढ निकाला. शव का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles