Advertisment
कवर्धाAccidentछत्तीसगढ़

लोहा लेदे ट्रेलर से बस की भीषण टक्कर : दर्जनभर से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल, लोहा सड़क पर बिखरने से सड़क जाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ट्रेलर और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 10-12 यात्री और ट्रेलर चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, बस बिना परमिट के चल रही थी और उस पर शासन-प्रशासन भी मेहरबान है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से धवईपानी के पास हुई। जहां मवई से चिल्फी आ रही ठाकुर बस और रायपुर की तरफ से जा रही लोहे से भरी ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई और लोहा हाईवे में बिखर गया।  हादसे में 10-12 लोग और चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को मोतीनाला और मंडाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गर्मी ने 10 साल का तोड़ा रिकॉर्ड : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, लू की चेतावनी जारी

Accident

हादसे के बाद सड़क जाम 

ट्रेलर रायपुर से लोहा लेकर जबलपुर जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। ट्रेलर पलटने से लोहा हाईवे में ही बिखर गया, जिसके कारण सड़क जाम हो गया है।

बिना परमिट के चल रही थी बस 

बताया जा रहा है कि, ठाकुर बस मवई से चिल्फी बिना परमिट के आ रहा थी। तभी छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमा से लगे ग्राम धवईपानी के पास ट्रेलर और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बिना परमिट के चल रही इस बस पर शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से मेहरबान है।

इसे भी पढ़ें:  बहन से बात करने से मना करने पर नहीं माना युवक, प्रेमिका के भाई ने साथियों संग की हत्या, तालाब में फेंका शव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles