Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइम

ATM को उखाड़कर ले जाने की तैयारी थी, तभी बजा पुलिस का सायरन और भाग खड़े हुए चोर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तिल्दा नेवरा- छत्तीसगढ़ के तिल्दा सिमगा मुख्य मार्ग के सासाहोली में इंडिया नंबर वन में एटीएम लगा हुआ है। जहां पर चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता से एटीएम चोरी होने से बच गया।

अज्ञात लुटेरे एटीएम मशीन को उखाड़ने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने इन चोरों के मसूबे को पूरा होने से पहले एटीएम को बचा लिया है। हालांकि सभी चोर मशीन को बाहर की तरफ छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वाहन में लगे सायरन को सुनकर भागे चोर 

इसे भी पढ़ें:  साड़ी बेचने के बहाने कार में कर रहे थे ये गंदा काम, दो महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

पुलिस के वाहन में लगे सायरन को सुनकर अज्ञात चोर एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की टीम ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। यहां बताना लाजमी होगा कि, तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरोरा में उक्त इंडिया नंबर वन के एटीएम मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए, जिसका सुराग अभी तक नहीं मिला है।

गार्ड की व्यवस्था नहीं

इंडिया नंबर वन कंपनी में एटीएम लगा हुआ है। लेकिन गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है।  साथ ही कई बैंकों में भी एटीएम लगा हुआ है। जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है।  गार्ड नहीं होने से लूटने वाले गिरोह एटीएम को निशाना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सड़क किनारे मिली महिला की अर्धनग्न लाश:दुष्कर्म कर हत्या की आशंका,प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े; झाड़ियों में फेंका शव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles