Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बारिश के बाद दोनों किनारों पर बहने लगी अरपा नदी:बिलासपुर में बारिश आकंड़ा 306 मिमी पहुंचा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में रविवार की सुबह दो घंटे से अधिक समय तक जमकर बारिश हुई। बीते 6 दिनों से लगातार गर्मी के चलते उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार से लगातार राहत की बारिश का आनंद मिल रहा है। आज सुबह दो घंटे से अधिक और शनिवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश को मिलाकर अब तक 38.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

शनिवार की शाम झमाझम बारिश के बाद रविवार की सुबह 5.30 बजे से दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इधर जिले की जीवनरेखा अरपा नदी आज दोनों किनारों पर बहते नजर आई, वहीं सड़कों और कॉलोनियों में जल भराव की समस्या देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें:  DMF घोटाला : ठेकेदार मनोज द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार, निलंबित IAS रानू साहू से जुड़ा है मामला

अरपा और रिवर व्यू में बारिश का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग

बारिश के जमकर बरसने का सिलसिला जारी रहने के बाद तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को बाहर आने जाने में अधिक परेशानी नहीं हो रही है। बारिश का लुत्फ उठाने लोग रिवर व्यू रोड और शनिचरी रपटा के इर्द गिर्द भीड़ की शक्ल में देखे गए। धूप खिलने के बावजूद कुछ हिस्सों में बारिश हो रही थी, जिससे युवा वर्ग बारिश में भीगते हुए मस्ती करते नजर आए।

इन क्षेत्रों में हुआ जल भराव

शनिवार को तेज बारिश के दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग, लिंक रोड, जेल रोड, तालापारा, मगरपारा, मसानगंज में काफी जल भराव हो गया था। वहीं रविवार को बारिश धीमी गति से हुई, इसलिए अपेक्षाकृत जल भराव कम हुआ। एमआईसी मेंबर एसआर जायसवाल ने निगम पर व्यापार विहार रोड और नाला निर्माण की गलत तकनीक के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न होने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:  पावर प्लांट के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा : सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles