Advertisment
बालोदछत्तीसगढ़

पावर प्लांट के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा : सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा में भिलाई इस्पात संयत्र अंतर्गत ग्राम कोंडेकसा में नवनिर्मित पेलेट और  पावर प्लांट के मजदूरों ने बीएसपी प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी जगन्नाथ पेलेट पावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं मजदूर निर्माण कार्य को बंद कर प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

आंदोलन कर रहे मजदूरों के अनुसार, जगन्नाथ पेलेट प्लांट कम्पनी ने लगातार मजदूरों का शोषण किया और कर रहे हैं। मजदूरों से श्रम कानून के तहत निर्धारित 6 घंटे के बजाय 8 घंटे काम लिया जाता है। यही नहीं कंपनी ने यहां काम कर रहे मजदूरों के सुरक्षा को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं किया है। इसी के चलते पिछले सप्ताह दो मजदूर करीब 60 फिट की ऊंचाई से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल रंग लाई, सबरिया समाज ने छोड़ा अवैध शराब का धंधा, अपनाया स्वावलंबन का रास्ता

हादसे में 1 मजदूर की हो चुकी है मौत 

वहीं कुछ दिन पहले 1 मजदूर की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी प्रबंधन ने घायल मजदूरों का इलाज नहीं कराया और न ही मुआवजा दिया। घायलों का इलाज दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में जारी है। प्रबंधन की उदासीनता से नाराज करीब पांच सौ मजदूर अनिश्चित कालीन आंदोलन पर चले गए। मजदूरों की मांग है कि, प्रबंधन उनके सुरक्षा का इंतजाम करे तभी वे काम पर वापस लौटेंगे।

मजदूरों ने पहले भी की थी शिकायत 

बता दें कि, एक महीने पहले ही इस कंपनी में काम कर रहे मजदूर घोबेदण्ड के आश्रित ग्राम कोंडेकसा, झिकाटोला, दर्रेकसा और कुंजमाटोला के ग्रामीणों ने बालोद कलेक्ट्रेट में कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें यहां काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों को गेट पास ट्रेनिंग उपलब्ध नहीं करने की शिकायत थी, इस वजह से इन मजदूरों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाती थी। हाल ही में हुए हादसे ने मजदूरों के शिकायत पर मुहर लगा दी। मामले में जब मीडिया प्रबंधन से बात करने पहुंची तो उन्हें अंदर जाने से ही मना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा : तिमंजिला इमारत से लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे, देखिए वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles