Advertisment
Accident

चंद सेकंड की रील ने दिया जिंदगीभर का दर्द: बाइक स्टंट कर बना रहे थे REEL, बस की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को REEL बनाने के चक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई। 100 की स्पीड बाइक में स्टंट करते हुए वह रील बना रहे थे, तभी सामने से बस आ गई। वह बाइक कंट्रोल नहीं कर पाए और सीधे बस में जा भिड़े। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

100 मीटर तक उछली बाइक 
रोहनिया क्षेत्र के खनवा गांव में हुए इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। जबकि, युवक 100 मीटर तक उछल गए। उनका मोबाइल हादसे के बाद भी चालू था। कैमरा भी ऑन था, लेकिन रील सेव नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़ें:  जगन्नाथ पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट: 20 श्रद्धालु झुलसे, 18 कटक-भुवनेश्वर रेफर

नहीं लगाए थे हेलमेट
पुलिस ने मृतकों की पहचान अखरी गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ निरहू (16), साहिल राजभर उर्फ नाऊ (15) और शिवम उर्फ चंचल राजभर (16) के रूप में की है। बताया कि लड़के हेलमेट नहीं लगाए थे। बस की टक्कर से साहिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि, चंद्रशेखर और शिवम ने अस्पताल में उपचार के दौरा दम तोड़ दिया है।

CCTV चेक कर रही पुलिस 
चौकी प्रभारी ओम नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला:इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत, बेलकोटा से आ रहे थे अंबिकापुर
Varanasi Road Accident
Varanasi Road Accident

तीनों लड़के जिगरी दोस्त
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लड़के आपस में जिगरी दोस्त थे। परिजनों से खनाव बाजार जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे, लेकिन लौटते वक्त एक्सीडेंट हो गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles