Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentसरगुजा

सरगुजा में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला:इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत, बेलकोटा से आ रहे थे अंबिकापुर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर जिले में रविवार रात नेशनल हाइवे-43 पर लालमाटी के पास 2 युवकों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोमवार दोपहर परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकोटा निवासी विनोद कुमार (30) और जशपुर के फरसाबहार निवासी पंकज एक्का (24) अंबिकापुर में किराए के मकान में एक साथ रहते थे। दोनों दोस्त विनोद के घर बेलकोटा गए थे। रात करीब 8 बजे बेलकोटा से बाइक क्रमांक CG 15 DY 1673 से अंबिकापुर आ रहे थे।

मॉर्चुरी पहुंचे मृत युवकों के परिजन।
मॉर्चुरी पहुंचे मृत युवकों के परिजन।

लालमाटी में ट्रक से हुई भिड़ंत

इसे भी पढ़ें:  झाड़ियों के बीच मिला नवजात शिशु का शव : पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

नेशनल हाइवे पर लुचकी घाट के पूर्व लालमाटी के पास बाइक सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सड़क पर गिरा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।

रात में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों युवकों के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे दोनों युवकों की मौत हो गई। उन्हें टक्कर मारने वाले ट्रक का पता नहीं चल सका है।

परिजनों को पुलिस ने सौंपा शव

इसे भी पढ़ें:  रेस्ट हाउस बना अश्लीलता का अड्डा, वीडियो वायरल, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

युवकों की शिनाख्त उनके पास रखे आधार कार्ड और मोबाइल के माध्यम से हुई। दोनों युवकों के परिजनों को सुबह सूचना दी गई। दोपहर में युवकों के परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles