Advertisment
अन्य खबरें

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी: गेस्ट के लिए करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट, सुरक्षा में NSG कमांडो तैनात, मेन्यू भी होगा खास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश और एशिया के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने छोटे लाडले अनंत की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। हलांकि, कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही दोनों की संगीत और हल्दी, मेहंदी सेरिमनी सेलिब्रेट किए गए हैं। जिसमें अंबानी फैमली के आलावा कई बड़े-बड़े स्टार्स भी शामिल हुए।

देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया है न्योता
दरअसल, मुकेश अंबानी ने अनंत और राधिका की शादी के लिए बेहद खास तैयारियां की हैं। वहीं इस शादी में देश-विदेश से कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में शामिल होने के लिए देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया है। वहीं कपल को आशीर्वाद देने के लिए पीएम मोदी भी आने वाले हैं। पीएम मोदी 13 जुलाई को मुंबई जा रहे हैं। इस दिन अनंत और राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी है। जिसमें उन्हें ब्लेसिंग्स देने के लिए पीएम मोदी जा सकते हैं। यही नहीं, उनके लिए खास तौर पर प्राइवेट जेट भी तैयार करवाया गया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी और इस शादी की सारी जिम्मेदारियां डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड संभालेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाई-बहन का ‘कलंकित प्रेम’! दोनों शादी करने की कर रहे थे तैयारी, तभी कहानी में आया ट्विस्ट और फिर…

सुरक्षा के लिए NSG कमांडो रहेंगे तैनात
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में सिक्योरिटी बेहद टाइट होने वाली है। वहीं सिक्योरिटी टीम में 10 NSG कमांडो और पुलिस अफसर, 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स, 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस के जवान बीकेसी में तैनात रहेंगे। इसके अलावा वीवीआईपी गेस्ट को लाने और ले जाने के लिए फाल्‍कन-2000 समेत 100 प्राइवेट जेट तैयार खड़े रहेंगे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि कपल अपनी शादी में फ्लैश मॉब संग एंट्री करने वाले हैं। वह कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की देखरेख में 60 डांसर्स के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे। वहीं मनीष मल्होत्रा ने रिलायंस फाउंडेशन के ‘स्वदेश’ के कारीगरों के साथ मिलकर शादी के सारे आउटफिट्स डिजाइन किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 600 करोड़ की गटक गए, आलू-भुजिया की भी डिमांड रही हाई

कपल की शादी में 2500 से ज्यादा डिशेज होंगी शामिल
इस शादी में मेन्यू की बात करें, तो राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में 2500 से ज्यादा डिशेज शामिल होंगी। जोकि 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ इन डिशेज को बनाएंगे। इस शादी में वीवीआईपी गेस्ट के लिए खास रिटर्न गिफ्ट रखा गया हैं और ये गिफ्ट करोड़ों की घड़ियां है। ये रिटर्न गिफ्ट कई राज्यों से बनवाकर लाया गया है। घड़ियां सिर्फ VVIP मेहमानों को दी जाएंगी और बाकी गेस्ट के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार करवाए गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles