Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजगदलपुर

डबल मर्डर से दहला शहर : घर में घुसकर मां- बेटे की हत्या, लूट की कोशिश में वारदात की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डबल मर्डर से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। जगदलपुर शहर के बीचों बीच एक सूने घर में मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग घर में घुस गए थे। उन्होंने धारदार हथियार से इन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें गायत्री और उनके बेटे नीलेश की मौत हो गई है। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश चंद्राकर के खिलाफ राज्य सरकार ने की एक और बड़ी कार्रवाई, ठेका रजिस्ट्रेशन किया रद्द

पहले मां को मारा, फिर बेटों पर किया हमला

हमलावरों ने पहले गायत्री को मारा, फिर दोनों बेटों पर हमला कर दिया। गायत्री और बेटे नीलेश की मौत हो गई, जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो उनके घर जहां कमरे में खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें पड़ी थीं। वहीं, दूसरे कमरे में बेटा नितेश ​​​​​​गंभीर रूप से घायल था।

लूट के इरादे से से वारदात की आशंका

लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के कई अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नितेश को अस्पताल भिजवाया साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में भूकंप के झटके, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

किराना दुकान चलाता था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार की शहर में ही एक किराना दुकान भी है। एक बेटा दुकान चलाता था, जबकि दूसरे का कोई और काम था। फिलहाल शहर के बीच हुई इस घटना को लेकर अब व्यापारियों में आक्रोश है।

हमलावरों के सुराग के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस महिला के घर के आस-पास, अनुपमा चौक समेत शहर में लगे सारे CCTV कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा परिवार का बैकग्राउंड निकालकर देखा जा रहा है कि कहीं इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। फिलहाल हत्या कितने लोगों ने मिलकर की है, और घर से कितने की लूट हुई है ये पता करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  केंदा घाटी में पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles