Advertisment
छत्तीसगढ़

केंदा घाटी में पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में बिलासपुर मुख्य मार्ग में एक हादसा हो गया। कारीआम से लगे केंदा घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीर परेशान हो गए। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद जाम क्लीयर हुआ।

गौरतलब है कि, केंदा घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। संकरी सड़कों और तीव्र ढलानों के कारण यहां अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार की वजह से इन हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच, बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के चलते मौजूदा सड़कें और भी जर्जर हो गई हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  ‘छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून’, मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles