Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

CM साय बोले- जल्द मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर:ऑडिटोरियम में बजने लगीं तालियां

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में जल्द 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने की बात कही है। भूमिहीन श्रमिकों को आर्थिक सहायता भी सरकार देगी। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने बताया कि मोदी की अन्य गारंटी को जल्द पूरी करेंगे।

इससे पहले बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लता उसेंडी को मंत्री बताया। हालांकि बाद में भूल सुधार की, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि अभी मंत्री बनी नहीं है। इसके बाद हॉल में तालियां बजने लगीं। मुस्कुराकर खट्टर बोले, मंत्री बनाने की बात से उत्साह आया होगा चलिए अच्छी बात है।

रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में बुधवार को हुई इस बैठक में प्रदेशभर से 1500 से ज्यादा नेता शामिल हुए। मीटिंग में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में कामकाज का रिव्यू किया गया। इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान, गांव में दहशत का माहौल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles