Advertisment
Accident

अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी आग: लपटों से घिरे सरपट दौड़ती ट्रेन के एसी कोच, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तेजी से दौड़ती अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच लपटों से घिर गए। AC कोच के पहियों के पास आग लगी और इससे उठा धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

ट्रेन को तत्काल रोककर आग पर काबू किया गया। यात्रियों ने कहा, बड़ा होते-होते बच गया। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कमलापति-मंडीदीप स्टेशन के बीच की घटना

जानकारी के मुताबिक बुधवार को रानी कमलापति स्टेशन से गुजरने के थोड़ी देर बाद भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के दो एसी कोच आग की लपटों से घिर गए।

ट्रेन अभी मंडीदीप भी नहीं पहुंची थी कि ट्रेन नंबर 12854 के एसी कोचों B/3 और B/4 के नीचे पहियों में आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:  CG NEWS : दो दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक

इससे धुआं उठा तो यात्री घबरा गए। तत्काल ट्रेन को रोककर फायर फाइटर से आग बुझाई गई।

इसके बाद ट्रेन की ठीक से जांच की गई। ट्रेन इसके बाद इटारसी के लिए रवाना की गई।

भोपाल से दुर्ग जा रही भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों में आग लग गई।

बुधवार शाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मंडीदीप स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ।

एसी कोच के पहियों की ट्राली यानि व्हील बेस में आग लग गई, आग की लपटें उठीं और धुआं भी उठने लगा।

धुआं देखकर यात्री दहशत से भर उठे। ट्रेन को तुरंत रोका गया और आग बुझाई गई।

इसे भी पढ़ें:  ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत 5 लोग घायल,

B-3, B-4 एसी कोच के नीचे से निकलीं आग की लपटें

अमरकंटक एक्सप्रेस के यात्रियों ने बताया कि मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही एसी कोच B-3 और B4 के नीचे से लपटें निकलती दिखाई दीं।

तेजी से धुंआ भी उठ रहा था। इसके बाद कोच के नीचे से उठता धुआं गार्ड सौरभ चौहान ने भी देख लिया और उन्होंने तत्काल ट्रेन को रुकवाया।

इसके बाद गार्ड ने ही अपने पास रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई।

मंडीदीप में जांच के बाद ट्रेन रवाना की गई

इसके बाद ट्रेन को मंडीदीप स्टेशन तक लाया गया, जहां रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने कोच की ठीक से जांच की।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा: खाटूश्याम से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, 7 बच्चे शामिल

बाद में यहां से ट्रेन को इटारसी के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, आग लगने के कारण सामने नहीं आए हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पहियों में घर्षण के कारण आग लग सकती है।

जानकारों का कहना है कि पहिए में रुकावट के कारण पटरी और पहिए के बीच घर्षण बढ़ जाता है जिससे आग की चिन्गारियां निकलने लगती हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles