Advertisment
Uncategorized

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने भले ही भारत से लाहौर में क्रिकेट मैच खेलने की तैयारी कर ली हो, लेकिन ऐसा संभव नहीं लगता. सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में प्रस्तावित है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान पाकिस्तान को करनी है. इसके मुकाबले अगले साल फरवरी-मार्च में होने हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैचों की मेजबानी करने के लिए कह सकता है. ये जानकारी बीसीसीआई सूत्रों ने एएनआई को दी है. भारत और पाकिस्तान के बीच पीछले कई समय से रिश्ते अच्छे नहीं हैं. ऐसे में इस मामले पर आखिरी फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा. इसी के चलते दोनों टीमों के बीच कोई सीरीज भी नहीं खेली जाती है, भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप के दौरान ही मैच खेले जाते हैं.

इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका को ऑटो चालक ने किया था किडनैप… सामने आया चौंकाने वाला राज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles