Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमदुर्ग

3 दोस्तों ने दोस्त को मार डाला:शराब पार्टी के बाद मरते दम तक पीटा, फिर पत्थर से बांधकर नाले में फेंकी लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में 3 लोगों ने शराब पार्टी के बाद अपने दोस्त को मार डाला। मर्डर के बाद शव को नाले में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश सड़ी गली हालत में मिली है, जो 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलगांव थाना क्षेत्र में लाकर लाश को ठिकाने लगाए थे।

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना अंतर्गत का है। 26 वर्षीय दिनेश आदिल सोमनी के बैगाटोला स्थित एक ढाबे में काम करता था। 17 तारीख को अचानक वो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों ने 21 जून 2024 को दिनेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमनी थाने में दर्ज कराई थी।

दिनेश आदिल, मृतक की फाइल फोटो
दिनेश आदिल, मृतक की फाइल फोटो

ईशू नाम के दो लड़कों से दिनेश का झगड़ा हुआ

इसे भी पढ़ें:  शादी के 10 दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी मंगेतर की हत्या, फिर जंगल में दफना दी लाश

शिकायत दर्ज कर सोमनी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की पिंटू देशमुख और इशू नाम के दो लड़कों से दिनेश का झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने उसे बुरी तरह मारा था। उसके बाद से दिनेश गायब है। पुलिस ने दोनों लड़कों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को पुलगांव नाले में फेंकना बताया।

इसके बाद सोमनी पुलिस आरोपियों को उस जगह पर लाई जहां शव को फेंका गया था। इसके बाद उनकी निशानदेही के आधार पर वहां स्थानीय गोताखोरों को उतारा गया। गोताखोर की मदद से पुलिस ने कई घंटे बाद शव को खोजकर नाले के पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान भाई ने कपड़े के आधार पर की।

पुलगांव नाले से सड़ी गली हालत में निकाली गई लाश।
पुलगांव नाले से सड़ी गली हालत में निकाली गई लाश।

दिनेश को हाथ मुक्का से इतना मारा की वह बेहोश हो गया

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट DGM के घर आग लगी..पिता की जिंदा जलकर मौत, एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग 17 जून की रात एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनका दिनेश से किसी बात को लेकर बहस हो गया। दोनों के पक्ष में झगड़ा हो गया। पिंटू और इशू ने मिलकर अपने दोस्त की मदद से दिनेश को हाथ मुक्का से इतना मारा की वह बेहोश हो गया। इसके बाद वो लोग बाइक पर बैठाकर उसे दुर्ग की तरफ छोड़ने जा रहे थे।

इस दौरान दिनेश दिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे जो लेकर जा रहे थे, उनके हाथ पांव फूलने लगे। घबराहट में लाश को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची। पुलगांव नाले में शव को पत्थर से बांधकर फेंक दिया, ताकि पता ना चल पाए।

इसे भी पढ़ें:  बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को दस साल की सजा, कोर्ट ने फैसले में दिया रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण

वारदात से जुड़े कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे

बताया जा रहा है कि नाले में जलकुंभी की वजह से लाश ऊपर नहीं आ सकी, लेकिन जब आरोपियों ने जुर्म कबूल किया तो मामले का खुलासा हुआ। केस में कुछ आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है, जल्द और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles