Advertisment
छत्तीसगढ़सूरजपुर

एसडीएम ने पत्रकार को पीटा : आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव, कहा- कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में न्यूज़ कवरेज के बीच एसडीएम ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी की और उसे डंडे से मारा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, एसडीएम के खिलाफ पत्रकारों और लोगों का गुस्सा फूट गया है। इसका विरोध करते हुए यह सभी लोग कोतवाली के बाहर नारे लगाते हुए और प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं।

दरअसल, सूरजपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लोकनिर्माण विभाग में हुए अनिमितताओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रशासन को आवेदन देकर सूचित किया था। जिसके बाद सूरजपुर एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने उन कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर मारपीट की थी। इसी दौरान पत्रकार अनवर खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने इस घटना क्रम को अपने फोन में कैद करना शुरू किया तो एसडीएम साहब ने पत्रकार पर ही हमला बोल दिया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में SIR का बड़ा असर, 27.50 लाख नाम कटने की तैयारी, प्रदेश का 8वां और रायपुर में हर चौथा वोटर होगा बाहर!

मीडियाकर्मी समेत आम नागरिक थाने पहुंचे

मारपीट के बाद पत्रकार को कई जगह चोट आई है। साथ ही उनका मोबाइल भी ले लिया गया है। जिसमें सारे वीडियो कैद हैं। जैसे ही यह बात फैली वैसे ही मीडियाकर्मी समेत आमनागरिक थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील

इस मामले को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मोके पर पहुंचे और उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों का प्रदर्शन खत्म करवाया है। इस दौरान पूरा कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील होता हुआ दिखाई दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस समेत बाकी पार्टी के लोग भी शामिल रहे और उन्होंने कहा कि, अगर प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल; शादी में शामिल होने जांजगीर जा रहा था युवक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles