Advertisment
छत्तीसगढ़जगदलपुर

भरभराकर गिरी स्कूल की छत! क्लास में पढ़ रहे 5 बच्चे घायल, पहुंचे कलेक्टर-विधायक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा हो गया है. गुरुवार को दरभा इलाका स्थित छोटेगुडरा प्राथमिक विद्यालय में जब बच्चे पढ़ रहे थे, उस वक्त अचानक स्कूल छत का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें तोकपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम और विधायक भी अस्पताल पंहुचे.

क्लास के दौरान हुआ हादसा
जिस वक्त स्कूल में हादसा हुआ उस वक्त वहां क्लासेस लग रही थीं. बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. एक ही क्लास में दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के छात्र साथ बैठकर पढ़ रहे थे. इस दौरान अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों को दी बड़ी गारंटी, कहा- 120 दिन के अंदर कर देंगे पुर्नवास, सम्मानजनक जीवन मिलेगा

एक ही क्लास में पढ़ रहे थे कई कक्षाओं के छात्र
जिस वक्त छोटेगुडरा प्राथमिक विद्यालय में हादसा हुआ उस वक्त एक ही क्लास में  दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के छात्र साथ में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. बताया जा रहा है कि टीचर की कमी के कारण एक ही क्लास में इन तीनों कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाया जा रहा था.

क्लास में थे 15 बच्चे
जानकारी के मुताबिक घटना के समय क्लास में मौके पर 15 छात्र मौजूद थे. इनमें से 5 बच्चे घायल हुए, जिन्हें चोट आई है.

बच्चों से मिलने पहुंचे कलेक्टर-विधायक
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम और विधायक भी छात्रों का हालचाल जानने के लिए तोकपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. फिलहाल, डॉक्टरों ने घायल बच्चों के खतरे से बाहर बताया है. वहीं, एहतियातन बेहतर चिकित्सा के लिए घायल बच्चों को डिमरा पाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  सक्ती जिले के गुरुवचन सिंह कंवर ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता 2 गोल्ड मेडल

जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा है. आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण ये हादसा हुआ है. अब तक इस मामले पर किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles