Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायगढ़

CG BREAKING: महिला को अश्लील मैसेज भेजा, सहायक शिक्षक गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ विवेचना कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर यौन उत्पीड़न के अपराध में कल फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

1 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला ने बताया कि शासकीय कार्य को लेकर 01 मई को सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को कॉल की जिस पर ताराचंद पटेल अश्लील बातें करने लगा जिससे उसका कॉल काटी दी । उसके बाद से ताराचंद पटेल अश्लील मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर ताराचंद पटेल पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत थाने में दी । थाना खरसिया में महिला की आवेदन पर अपराध क्रमांक 256/ 2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत ताराचंद पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: 12 नक्सली मारे गए, DRG के 3 जवान शहीद, दो घायल जवान खतरे से बाहर

आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होकर लुकछिप रहा था । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश टीआई कुमार गौरव साहू को दिए । टीआई कुमार गौरव द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर लगा रखे थे कि कल मुखबीर सूचना पर खरसिया पुलिस द्वारा सक्ती में दबिश देकर आरोपी ताराचंद पटेल पिता स्व. मनिराम पटेल उम्र 41 वर्ष साकिन मरकामगोढ़ी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपित का जेल वारंट जारी होने से आरोपी जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी खरसिया, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक. विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, बजमोहन नायक का विशेष योगदान रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी हटाए गए:दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, एसपी का जिम्मा विजय अग्रवाल को

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles