Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

भिलाई में विधायक और पूर्व मंत्री के बंगले का विवाद, साहू के बंगले में सेन ने किया गृह प्रवेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई: भिलाई के सेक्टर 9, सड़क नंबर 12 के बंगला नंबर 3 में बुधवार को काफी गहमागहमी का माहौल दिखा. विधायक रिकेश सेन अपने परिवार और समर्थकों के साथ इस बंगले में पहुंचे. पंडित को बुलाकर गृह प्रवेश की पूजा कराई. इस घटना के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल ये बंगला छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम पर अलॉट है. खुद ताम्रध्वज साहू ने दावा किया है कि बंगला बीएसपी से उनके नाम पर अलॉट किया गया है जिसके मालिक अब भी वह है.

ताम्रध्वज साहू ने विधायक रिकेश सेन पर बंगला कब्जा का आरोप लगाया: ताम्रध्वज साहू ने कहा – “वीडियो में देखा कि बंगले के बाहर विधायक रिकेश सेन का बोर्ड लगा हुआ है. भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. भिलाई स्टील प्लांट ने सांसद और मंत्री रहने के दौरान बंगला मेरे नाम एलॉट किया था. कुछ लोगों के बंगले में ताला तोड़कर घुसने की जानकारी मिली है. बंगले से कौन सा सामान निकाला है, कौन सा सामान रखा है. इस बारे में भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ और दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला से बात की है. मकान मेरे नाम पर है. उस पर मेरा कब्जा है.

इसे भी पढ़ें:  घूसखोर पटवारी का वीडियो वायरल : नाम में सुधार और ऑनलाइन पंजीयन के लिए मांगे 15 हजार रुपए

ताम्रध्वज साहू का दावा बंगला उनके नाम पर अलॉट: मंत्री साहू ने आगे कहा-” भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की तरफ से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बंगले एलॉट किए गए हैं. जो विधायक, सांसद और मंत्री नहीं रहते हुए भी बंगले अब भी उनके कब्जे में हैं. ऐसे में मुझे जो मकान एलॉट है वो बिना मेरी जानकारी के किसी और को कैसे दिया जा सकता है. भिलाई का नियम है कि जब तक वह मकान सरेंडर नहीं करता तब तक जबरदस्ती मकान नहीं लिया जा सकता. “

सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप: ताम्रध्वज साहू ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रहने के दौरान कभी दूसरे पूर्व मंत्रियों, विधायकों के साथ ऐसा नहीं किया गया. ऐसे में इस तरह किसी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसना गलत है. छवि खराब करने के लिए भी ऐसा किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के बेटे की मौत : खेलते समय कार चालक ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles