Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइम

पराए मर्दों से बात कर रही पत्नी को देख पति हुआ आगबबूला, फिर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है. यहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस चौकी कोरबी का है.

कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई थी.

बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया. जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  मेटाडोर में फंदे से लटकती मिली ड्राइवर की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles