
बारबाडोस में बेरिल तूफान से मची तबाही, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने वीडियो शेयर कर दिखाया हाल
बारबाडोस में 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला चक्रवाती तूफान बेरिल ने तबाही मचा दी है। टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के बाद अब होटल में फंसी हुई है। तूफान की प्रचंड हवाओं और तेज बारिश के कारण सभी एयरपोर्ट बंद हो गए हैं और कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बारबाडोस में तूफान का वीडियो शेयर कर वहां की स्थिति दिखाई है।
फिलहाल कहां है टीम इंडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रॉबिन सिंह भी बारबाडोस में होटल में फंसे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर वहां की स्थिति दिखाने की कोशिश की है। रॉबिन ने बताया कि हवा काफी तेजी से चल रही है। सभी टीम मेम्बर्स और क्रिकेटर्स को अपने कमरों में रहने की सलाह दी गई है। (Indian Cricket Team) ने ब्रेकफास्ट कर लिया है और अब सुरक्षित रहने की कोशिश कर रही है।
Wind picked up now. Worsening .. asked to go to our rooms. Team India too at breakfast. @T20WorldCup #HurricaneBeryl , @hiltonbarbados pic.twitter.com/DMZ5CcW6t2
— Robin Singh (@robinsingh1409) July 1, 2024
चक्रवात बेरिल ने मचाई तबाही
चक्रवात बेरिल के कारण बारबाडोस में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं और पेड़ टूट गए हैं। सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
चार्टर्ड प्लेन से लौटेगी टीम इंडिया
बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने विशेष चार्टर्ड विमान का इंतजाम किया है। यह विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे बारबाडोस से उड़ान भरेगा और शाम 7.45 बजे दिल्ली पहुंचेगा। (BCCI) ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
बारबाडोस की पीएम मिया मोटली ने कहा कि अगले छह से 12 घंटे में एयरपोर्ट खोलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। मौसम सामान्य होते ही एयरपोर्ट पर रेगुलेर ऑपरेशन बहाल कर दी जाएगी।
बारबाडोस के अलावा, अन्य कैरेबियाई द्वीपों जैसे ग्रेनेडा, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह में भी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात बेरिल को कैरेबियन में दूसरे सबसे भीषण तूफान की कैटेगरी में रखा गया है।



